Big NewsNational

भारत ने कर ली युद्ध की तैयारी!, 7 मई को बजेंगे जंग वाले Siren

भारत-पाक तनाव के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी की 7 मई को देशभर में एक साथ साइरन(Siren) बजने वाला है। ये साइरन हवाई हमले से पहले का अलर्ट होगा। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कल यानें की 7 मई को देशभर में एक मॉक ड्रिल(Mock Drill) का ऐलान किया है।

7 मई को पूरे देश में बजेगा साइरन Mock Drill in India

दरअसल ये मॉक ड्रिल इसलिए की जा रही है ताकी ‘किसी भी हमले’ की सूरत में लोग घबराएं नहीं और समझदारी से काम लें। जंग वाला सायरन आमतौर पर प्रशासनिक भवन, पुलिस विभाग के मुख्य कार्यालयों में, फायर स्टेशन, सैन्य बलों के ठिकानों और शिविरों भीड़भाड़ वाले इलाकों संवेदनशील इलाके जैसे दिल्ली-नोएडा जैसे बड़े शहरों में
लगाया जाता है।

क्यों होती है मॉक ड्रिल? What is Mock Drill?

ये सायरन एक खास तरह का वॉर्निंग सिस्टम होता है। लिहाजा ये बहुत तेज आवाज में बजता है। ये सायरन युद्ध, एयर स्ट्राइक या आपदा जैसी emergencies में इंफोर्मेशन देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका पर्पज लोगों को चेतावनी देना और उन्हें safety measures के लिए तैयार करना होता है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि देश में ये साइरन बजा हो।

कब-कब देश में बजा साइरन?

इससे पहले भी जब देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा था तब इस साइरन का इस्तेमाल किया गया था। दशकों बाद हो रही ये ऐक्सरसाइज कहीं ना कहीं जंग की चेतावनी है। इससे पहले

  1. 1962 के चीन युद्ध के वक्त
  2. 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वक्त
  3. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के वक्त
  4. कारगिल युद्ध के वक्त

भारत ने पाकिस्तान से कर ली युद्ध की तैयारी!

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच का माहौल गर्म होता जा रहा है। जहां एक तरफ भारत ने पहलगाम हमले के बाद सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु समझौता खत्म कर चेनाब का पानी रोक दिया। वहीं पाकिस्तान भी ऐलओसी पर लगातार सीजफायर ब्रेक कर रहा है।

लगातार भारत को गीदड़ भभकी भी दे रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर जो काफी वक्त से लापता बताए जा रहे थे। अब एक नए वीडियो में टैंक पर चढ़कर भारत को गीदड़ भभकी देते नजर आ रहे हैं। किसी भी सैन्य दुस्साहस का पाकिस्तान सख्ती से जवाब देगा। हालांकि इस सब के बीच इस मॉकड्रील को जंग का ऐलान मान लिया जाए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें