Nainital NewsBig News

कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइकों में लगी आग, जिंदा जलकर दो की मौत

कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर बीते शुक्रवार को भयावह हादसा हो गया. ट्रैक्टर ट्राली से तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक आग का गोला बन गई. हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइकों में लगी आग

हादसा शुक्रवार शाम का है. जानकारी के अनुसार तीन बाइकों की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई. जिसके बाद केटीएम और स्प्लेंडर बाइक आग का गोला बन गई. देखते ही देखते बाइक में सवार लोग आग की चपेट में आ गए. हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

मृतकों की नहीं हो पाई पहचान

बता दें आग की चपेट में आने से केटीएम बाइक में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई. मृतकों के फोन पहचान पत्र जैसे डाक्यूमेंट्स भी जलकर खाक हो गए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें