UttarakhandBig News

सीएम धामी ने बताया सिंधु जल संधि पर रोक को ऐतिहासिक फैसला, बोले अब खून और पानी साथ नहीं बहेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की सख्त नीति की सराहना की है. सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई सीसीएस बैठक में जो ऐतिहासिक और कठोर निर्णय लिए गए, उन पर अब सख्ती से कार्रवाई शुरू हो चुकी है.

सीएम धामी ने बताया सिंधु जल संधि पर रोक को ऐतिहासिक फैसला

सीएम धामी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से सिंधु जल संधि पर रोक लगाना पाकिस्तान को दिया गया एक करारा जवाब है. सीएम ने कहा कि अब समय आ गया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. यह निर्णय भारत की ज़ीरो टॉलरेंस नीति की मजबूत पुष्टि करता है. सीएम ने कहा कि देश में हो रहे आतंकी हमलों को लेकर अब सरकार की सोच स्पष्ट है.

धोखे या आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत : CM

सीएम ने कहा हर एक हमले का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा. पीएम द्वारा लिए गए साहसिक और निर्णायक फैसले न केवल देश की सुरक्षा को मजबूती देंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को और मजबूत करेंगे. सीएम ने आगे कहा कि सिंधु जल संधि पर रोक के साथ-साथ अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने जैसे कदम भी पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हैं कि अब भारत किसी भी प्रकार के धोखे या आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें