Champawat NewsBig News

बाराकोट के जंगलों में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटा महकमा

गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं. बुधवार को चंपावत के बाराकोट क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है.

बाराकोट के जंगलों में लगी भीषण आग

बता दें आग ने क्षेत्र के लड़ीधुरा, टाड़ी और ईजड़ा के जंगल को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है. बीते दोपहर को टाड़ी के जंगलों में भीषण आग लग गई थी. देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि जंगल से होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंच गई. हवा के साथ-साथ आग तेजी से गांव की ओर बढ़ गई. सूचना पर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

आग बुझाने के प्रयास जारी

फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. बता दें आग ने बहुत बड़े जंगल के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है. काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि लड़ीधुरा के जंगल मे लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा. बता दें फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें