Haridwar NewsBig News

जब इश्क बना जुनून : युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर किया आग के हवाले, खुद को भी जलाया

हरिद्वार के रुड़की से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेम प्रसंग में उपजे तनाव ने ऐसा रूप लिया कि एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से हमला किया, फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. वारदात के बाद आरोपी युवक ने खुद के गले पर चाकू से वार कर खुद को भी आग लगा ली.

प्रेमिका पर चाकू से हमला कर किया आग के हवाले

घटना बुग्गावाला के बुधवा शहीद इलाके की है. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक और युवती को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

10 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है दोनों का करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन युवक के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद युवती ने अपने लिए नया रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया. इसी बात से नाराज़ होकर युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया.

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि घायल युवती उत्तर प्रदेश के देवबंद की निवासी है और बुग्गावाला क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में काम करती है. वहीं युवक की पहचान मुज़फ्फरनगर निवासी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें