Dehradun NewsHighlight

Pahalgam Terror Attack : आतंकी हमले में मारे गए लोगों को CM ने दी श्रद्धांजलि, बोले बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सीएम आवास में आयोजित बैठक में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की शांति को तोड़ने वालों को करारा जवाब मिलेगा.

आतंकी हमले में मारे गए लोगों को CM ने दी श्रद्धांजलि

सीएम आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बैठक में मौजूद आला अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.

आतंकियों ने किया मानवता पर हमला : CM

हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति सीएम ने गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने कहा उत्तराखंड के लोगों की ओर से, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. सीएम ने कहा यह कायरतापूर्ण हमला न केवल निर्दोष लोगों पर हमला है, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है.

आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश नहीं होगी सफल : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी. इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें