Haridwar NewsBig News

मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश अस्पताल से फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

रुड़की के सिविल अस्पताल से मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश फरार हो गया. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. फरार बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.

मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश अस्पताल से फरार

बता दें देर रात मुठभेड़ हरिद्वार पुलिस की चैकिंग के दौरान भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कुंजापुर फाटक के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई.जवाबी फायरिंग में बदमाश के पेअर में गोली लग गई. जबकि उसका साथ मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश का इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया था.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार आरोपी को अस्पताल के एक प्राइवेट रूम में उपचार दिया जा रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी शौच के बहाने मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की टीम बदमाश को तलाश में जुटी है. साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार बदमाश नन्हेड़ा लूट प्रकरण का मुख्य आरोपी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें