Dehradun NewsBig News

सरकारी पट्टी लगे वाहन में पिस्टल लहरा रहे थे युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट, हुआ बड़ा खुलासा

सरकारी पट्टी लगे वाहन में पिस्टल लहराने वाले तीन युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. जांच में पता चला कि जिस पिस्टल से आरोपी दबंगई दिखा रहे थे वो नकली है. नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वाले तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सरकारी पट्टी लगे वाहन में पिस्टल लहरा रहे थे युवक

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें कुछ युवक एक टैक्सी नंबर प्लेट और सरकारी विभाग की पट्टी लगे वाहन को अवैध हथियार दिखाकर दबंगई का प्रदर्शन कर रहे थे. एसएसपी अजय सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेकर टीम गठित कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए.

सरकारी वाहन में टॉय गन लहराने वाले अरेस्ट

एसएसपी के निर्देशों पर गठित टीम ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को घटना में इस्तेमाल होने वाले वाहन के साथ आईएसबीटी से गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन है. साथ ही उक्त कार सिंचाई विभाग में अनुबंधित है.

आरोपियों का विवरण

  • मोहम्मद असलम पुत्र मीर हसन निवासी देहरादून
  • बिलाल हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी देहरादून
  • दानिश पुत्र मोनीश निवासी देहरादून

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें