TrendingHighlight

हो चुकी थी सगाई, प्री वेडिंग शूट भी करा लिया, फिर दे डाली दूल्हे को मारने की सुपारी, ये थी वजह

महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले ही दुल्हन ने अपने ही होने वाले दूल्हे की सुपारी दे डाली। बता दें कि दुल्हन की सगाई हो चुकी थी। साथ ही प्री वेडिंग शूट भी करा लिया था। लेकिन जब उसे दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने शादी ना करने का फैसला किया। अगर रिश्ता तोड़ देती तो बदनामी होती। बदनामी के डर से उसने दूल्हे की हत्या करवाने की साजिश रच डाली।

कैसे शुरू हुई ये खौफनाक कहानी?

दरअसल ये पूरी घटना पुणे के कर्जत तालुका के माही जलगांव की है। जहां रहने वाले सागर जयसिंह की शादी अहिल्यानगर की मयूरी सुनील डांगड़े से तय हुई थी। घरवालों की तरफ से ये रिश्ता पक्का किया था। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। साथ ही प्री-वेडिंग शूट भी हो चुका है। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन मयूरी को सागर पसंद नहीं था। ऐसे में इस रिश्ते से बाहर निकलने का उसने एक खतरनाक प्लान बनाया। वो था दूल्हे की हत्या का प्लान।

bride hired killer to killl groom pune

दुल्हे को मार डालने की दी सुपारी

पुलिस जांच में सामने आया कि मयूरी ने अपने साथी संदीप गावड़े के साथ मिलकर सागर को रास्ते से हटाने का फैसला किया। हत्या के लिए ₹1.50 लाख में सौदा तय हुआ। 27 फरवरी को इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश की गई।

उस दिन सागर अपने काम से घर लौट रहा था। तभी पुणे के खामगांव फाटा इलाके में कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने के बाद वे उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। लेकिन सागर किसी तरह जान बचाकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और मामला दर्ज कराया।

पुलिस की जांच में खुली पूरी साजिश

जांच के दौरान पुलिस को पहला सुराग आदित्य शंकर दांगड़े नाम के शख्स से मिला। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जैसे ही उससे पूछताछ शुरू हुई। पूरी साजिश सामने आ गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। हालांकि साजिश की मास्टरमाइंड दुल्हन मयूरी डांगड़े अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

शादी के नाम पर बढ़ रही वारदातें

हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मेरठ में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से पैक कर दिया। इसके अलावा औरैया में शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवा दिया। तो वहीं एक अन्य घटना में पत्नी ने पति को ज़हर देकर मार डाला।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें