TrendingHighlight

9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी Sunita Williams की इस दिन घर वापसी, लाइव देख पाएंगे एस्ट्रोनॉट की वापसी

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स से जुड़ी एक राहत की खबर सामने आई है। बीते नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विलमोर को वापस लाने के तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। नासा ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन(ISS) में फंसे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें कि 19 मार्च को सफलतापूर्वक धरती पर वापस लाया जाएगा।

Sunita Williams की घर वापसी

बीते दिन रविवार की शाम नासा ने एक बयान में कहा कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 18 मार्च (मंगलवार) को धरती पर वापसी करेंगे। नासा ने फ्लोरिडा तट दोनों यात्रियों के उतरने की उम्मीद जताई जा रही है। तो वहीं नासा वापसी की लाइव कवरेज भी टेलीकास्ट करने जा रहा है। लाइव कवरेज की शुरुआत ड्रैगन अंतरिक्ष यान के हैच बंद करने की तैयारी से शुरू होगी। नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रोस्कोस्मोस (रूस) के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल से वापस आएंगे।

Crew Dragaon कैप्सूल से वापसी करेंगी सुनीता विलियम्स

बता दें कि शुक्रवार यानी की 14 मार्च को स्पेसएक्स ने Crew-10 मिशन लॉन्च किया था। फॉल्कन-9 रॉकेट से Crew Dragaon कैप्शूल को लॉन्च किया गया था। NASA के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत ISS के लिए ये 11वी क्रू फ्लाइट है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को मार्च के अंत तक धरती पर वापस आना था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एलन मस्क से उन्हें जल्दी वापस लाने का आग्रह करने के बाद इस मिशन में तेजी लाई गई।

जानकारी के लिए बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे। उन्हें महज एक हफ्ते के बाद धरती पर वापस लौटना था। लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से दोनों वहां फंस गए। 9 महीने से ज्यादा समय से दोनों वहां फंसे हैं।


स्पेस स्टेशन पर सुनीता विलियम्स ने क्या किया?

स्पेस में रहते हुए सुनीता विलियम्स ने कई अहम रिसर्च एक्सपेरिमेंट किए। उन्होंने 900 घंटों से ज्यादा समय रिसर्च में बिताए। अपने मिशन के दौरान, उन्होंने बोइंग स्टारलाइनर को उड़ाने का भी काम किया, जिसे उन्होंने खुद बनाने में मदद की थी और जो नासा को 4.2 अरब डॉलर में पड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में उन्होंने कई चीजों को बदला। सफाई की और बहुत सा कचरा जमीन पर वापस भेजने में मदद की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें