Big NewsDehradun

प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम धामी को सौंपा इस्तीफा, सामने आई तस्वीरें

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री आवास से रवाना हो गए हैं. बता दें प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आवास पर इस्तीफे का ऐलान किया था. जिसके बाद वह रोते हुए सीएम आवास के लिए रवाना हो गए थे.

Breaking uttarakhand news

बता दें विधानसभा बजट में सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ियों पर बयानबाजी की थी. जिसके बाद से अग्रवाल का चौतरफा विरोध किया जा रहा था. अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफे की चर्चाएं तब तेज हो गई थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी दौरे पर उत्तराखंड आए थे.

Breaking uttarakhand news

पीएम के दौरे के दौरान उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री होने के बावजूद भी अग्रवाल पूरे कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे. जिसके बाद से ही अग्रवाल के मंत्री पद से छुट्टी की चर्चाएं तेज हो गई थी.

Breaking uttarakhand news

रविवार को प्रेसवार्ता से पहले अग्रवाल रामपुर तिराहा पहुंचे थे. उस दौरान भी वह भावुक नजर आ रहे थे. उत्तराखंड शहीद स्मारक में अग्रवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी. जिसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button