Dehradun NewsBig News

अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, बाल आयोग ने किया फैसले का स्वागत

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अवैध मदरसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का स्वागत किया है. बता दें अवैध मदरसों पर शासन की कार्रवाई जारी है. प्रशासन की टीम ने आज पांच मदरसे सील किए हैं.

अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन

विकासनगर में मंगलवार को भी प्रशासन की टीम ने पांच मदरसे सील किए हैं. इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित थी. इससे पहले सोमवार को भी प्रशासन की टीम ने एक के बाद एक कर 10 अवैध मदरसों को सील किया है. इस दौरान प्रशासन की टीम को मुस्लिम समुदाय के विरोध का भी सामना करना पड़ा था.

बाल आयोग ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

आयोग का कहना है कि यह कदम राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत सभी शैक्षिक संस्थानों को निर्धारित मानकों और नियम का पालन करना आवश्यक है. खासकर बच्चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय बहुत ही महत्वपूर्ण है.

बाल आयोग ने शिक्षा विभाग को दिए दिशा-निर्देश

आयोग ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि इन अवैध मदरसों में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे सभी बच्चों को तुरन्त मान्यता प्राप्त और उपयुक्त स्कूलों में शिक्षा प्रदान दी जाए. आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पास के और उपयुक्त स्कूलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें