EntertainmentHighlight

Mere Husband Ki Biwi Collection: तीन दिनों में ही ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ का निकला दम, छावा के सामने नहीं टिक पाई

21 फरवरी को मेरे हसबैंड की बीवी(Mere Husband Ki Biwi) सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है। हालांकि नामी नाम होने के बावजूद फिल्म ने तीन दिनों में ही हार माल ली। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल हो गया है। चलिए जानते है फिल्म का कलेक्शन(Mere Husband Ki Biwi Collection day 3)।

तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन (Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 3 )

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को मुदस्सर अजीज द्वारा डायरेक्ट किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह पिट गई है। पहले दिन 1.5 करोड़, दूसरे दिन 1.7 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन 1.25 करोड़ का क्लेक्शन किया।

छावा ने मेरे हसबैंड की बीवी को पछाड़ा

बता दें कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पिटने का एक कारण विक्की कौशल की फिल्म छावा भी है। 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा ने इंडिया ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर दिया है। तो वहीं इसके आगे मेरे हसबैंड की बीवी की कमाई कुछ भी नहीं है।

फिल्म की क्या है कहानी?

भूमि से अर्जुन का तलाक हो जाता है। जिसके बाद उनकी जिंदगी में रकुल की एंट्री होती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब भूमि एक बार फिर अर्जुन की जिंदगी में आ जाती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें