Dehradun NewsBig News

Vidhansabha Budget Session : सदन में पारित हुआ भू-कानून

विधानसभा में भू-कानून पर लंबी चर्चा के बाद भू-कानून विधेयक को विधानसभा अध्यक्ष ने ध्वनि मत से पारित कर दिया है. भू-कानून पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने की मांग उठाई. हालांकि सरकार ने इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया और बहुमत से विधानसभा में भू-कानून पारित कर दिया.

सदन में पारित हुआ भू-कानून

उत्तराखंड विधानसभा में भू-कानून को लेकर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि राज्य के विकास में भू-प्रबंधन अहम भूमिका निभा रहा है. इसी को आगे बढ़ाते हुए 11 जिलों में भूमि खरीद पर रोक लगाई है. जिसके लिए अब शासन स्तर पर अनुमति लेनी होगी. सीएम ने कहा कि संशोधित भू-प्रबंधन कानून से भू-माफिया और भूमिधरों में फर्क करने में मदद मिलेगी.

भू-कानून को लेकर विपक्ष ने किए थे सवाल

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संशोधित भू-कानून को प्रवर समिति को सौंपने की मांग की. उन्होंने कहा कि 2018 के बाद भू-कानून में संशोधन तेज हुआ जिससे यह लचीला बना गया और पहाड़ों की जमीन धड़ल्ले से बिक गई. विपक्ष ने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि 2018 से अब तक तराई से लेकर पहाड़ों तक कितनी जमीनें बेचीं गई और वो जमीन किन किन को दी गई,

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें