Uttarkashi NewsHighlight

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यूटिलिटी, एक्सीडेंट में एक की मौत, पांच लोग घायल

उत्तरकाशी में बीती देर शाम एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यूटिलिटी

हादसा गुरुवार देर शाम का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यूटिलिटी नैटवाड़ से जखोल जा रही थी. इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और यूटिलिटी फफराला खड्ड के पास 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. तब तक दूणी गांव के पूर्व प्रधान उरी लाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई.

एक्सीडेंट में एक की मौत

रेस्क्यू टीम ने अन्य घायलों को वाहन से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मोरी पहुंचाया. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें