Haridwar NewsBig News

कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई चैंपियन की न्यायिक हिरासत, जानें हेल्थ अपडेट

कुंवर प्रणव चैंपियन को कोर्ट से अभी तक राहत नहीं मिली है. पुलिस ने कुंवर प्रणव चैंपियन की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. बता दें अभी फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती है. बीते दिनों पहले अचानक तबियत बिगाड़ने के बाद चैंपियन को अस्पताल में भर्ती कराया था.

कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई चैंपियन की न्यायिक हिरासत

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के वकील गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि 20 फरवरी को हरिद्वार कोर्ट में चैंपियन की पेशी होनी थी. तबियत खराब होने के कारण वे कोर्ट में भी पेश नहीं हो पाए. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है.

खानपुर विधायक के कार्यालय में की थी फायरिंग

बता दें 26 जनवरी को कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुसकर फायरिंग की थी. इसके साथ ही चैंपियन पर उमेश कुमार के समर्थक के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेने के बाद 26 जनवरी की देर रात को चैंपियन को हिरासत में ले लिया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें