Big NewsNational

Delhi New CM : Rekha Gupta बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सीएम पद के लिए आज लेंगी शपथ

दिल्ली के मुख्समंत्री (Delhi New CM) के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लग गई है। ऐसे आज रेखा गुप्ता दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। करीब दोपहर 12.35 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

बता दें कि बीते दिन बुधवार की शाम को दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इसी बैठक में विधायक दल के नेता के तौर पर रेखा आर्य के नाम पर मुहर लगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर रेखा गुप्ता ने सरकार गठन का दावा पेश किया। ऐसे में आज वो रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी।

कौन हैं रेखा गुप्ता (delhi new cm name rekha gupta)

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता वर्तमान में दिल्ली भाजपा महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। साल 1974 में हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में उनका जन्म हुआ। 50 वर्षीय रेखा के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर?

साल 2003-04 में रेखा गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ी। यहां वो सचिव पद पर थी। जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में उन्होंने 2004 से 2006 तक जिम्मेदारी उठाई।

  • 2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद
  • 2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष
  • 2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव
  • 2010: भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी
  • 2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से पार्षद।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें