Champawat NewsHighlight

लोहाघाट में वन तस्करों पर शिकंजा, लाखों की लकड़ी और अवैध हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

लोहाघाट में कोहरे का फायदा उठाकर जंगलों से लकड़ी काटकर ले जा रहे वन तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. टांडा रेंज की टीम ने खैर और सागौन से लदे पांच वाहनों को पकड़कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो अन्य तस्कर पकड़े हैं. जिनके पास से 52 किलो कच्चा मांस और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं.

लोहाघाट में वन तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,

वन विभाग ने पकड़े गए पांचों वाहनों को सीज कर दिया है और फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी है. वन अधिकारियों के अनुसार लकड़ी की तस्करी में कुछ वन गुर्जर और वन विभाग के कर्मचारी भी लिप्त हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है. वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौटन ने बताया कि सर्दियों में कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर जंगल में घुसकर लकड़ी चोरी को अंजाम देते हैं.

लकड़ी और जंगली मांस के साथ छह आरोपी अरेस्ट

रूपनारायण गौतम ने बताया कि पिछले एक महीने में उनकी टीम ने 3 केंटर, 1 पिकअप वाहन और 2 स्कॉर्पियों जब्त की है. जिनमें खैर के गिल्टे भरे थे. बरामद लकड़ी की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है. इसके अलावा वन विभाग ने जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 52 किलो कच्चा मांस सहित भारी मात्रा में अवैध असलह भी बरामद हुआ.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें