Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए. बता दें पिछले छह हफ्ते में उत्तरकाशी में ये 10वां भूकंप है.

उत्तरकाशी में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

बता दें बीती देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई. झटके महसूस होते ही लोग देर रात ही जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए.

जसपुर गांव के पास था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से सटे जसपुर गांव के पास था. जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किलोमीटर अंदर था. हालांकि भूकंप से अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है.

दो भागों में डिवाइड हो सकता है भारत

हाल ही में भारत को लेकर एक चौंका देने वाली रिसर्च सामने आया थी. जिसके मुताबिक कहा जा रहा है की भारत दो भागों में डिवाइड हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो इससे सबसे ज्यादा खतरा उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख़, सिक्किम, अरुणाचल जैसे हिमालयी राज्यों को है, क्योंकि हो सकता है आने वाले वक्त में ये राज्य भारत के नक्शे से पूरी तरह गायब हो जाएं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें