Almora NewsBig News

38th National Games : योगासन प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की ऋतु ने किया गोल्ड पर कब्जा

38th National Games Updates : योगासन प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की ऋतु ने किया गोल्ड पर कब्जाअल्मोड़ा में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की ऋतु मंडल ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.

पश्चिम बंगाल की ऋतु ने किया गोल्ड पर कब्जा

अल्मोड़ा में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित योगासन प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन एकल (महिला) वर्ग में पश्चिम बंगाल की ऋतु मंडल ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. वहीं रजत पदक भी पश्चिम बंगाल की साथी मण्डल ने जीता है.

दो खिलाड़ियों को मिला कांस्य पदक

वहीं कर्नाटक की अनन्या सम्बय्या और महाराष्ट्र की सुहानी भाऊराव गिरीपुंजे को समान अंक मिलने पर कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है.

कर्नाटका के हिस्से में आए 22 गोल्ड मेडल

बता दें अभी तक उत्तराखंड अपने नाम केवल एक ही गोल्ड कर पाया है. जबकि कर्नाटका ने अभी तक सबसे अधिक 22 गोल्ड पर कब्जा किया है. वहीं सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) के हिस्से में 19 गोल्ड मेडल आए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें