Haridwar NewsBig News

हरिद्वार में हालात बेकाबू!, पुलिस और उमेश के समर्थकों पर पथराव, उपद्रवियों की पहचान जारी

हरिद्वार में हालत बेकाबू होते जा रहे हैं. कुछ अराजकतत्वों ने पुलिस और उमेश कुमार के समर्थकों पर पथराव कर दिया. जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं.

लक्सर में लगा उमेश कुमार के समर्थकों का तांता

बता दें लक्सर में आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर महापंचायत बुलाई गई थी. हालांकि खानपुर विधायक उमेश कुमार ने महापंचायत को स्थगित कर दिया था. बावजूद इसके विधायक के समर्थक बड़ी संख्या में महापंचायत के लिए लक्सर पहुंच रहे थे. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया.

बेकाबू भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

बैरिकेड लगे होने के बावजूद भी भीड़ उमेश कुमार के कार्यालय तक पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिए उमेश कुमार के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया. बेकाबू भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसमें विधायक उमेश कुमार के समर्थक भी घायल हो गए. विधायक के समर्थकों का कहना है कि वह शांति से सर्व समाज की बैठक के लिए लक्सर पहुंचे थे. इस बीच पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया.

पथराव करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

वहीं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि प्रशासन द्वारा तमाम प्रकार की व्यवस्था की गई है. ताकि भीड़ पर काबू पाया जा सके. उन्होंने कहा कि आज की महापंचायत समाप्त होने के बाद मामला थम चुका है. आगे इस तरह की कोई भी गतिविधियां पैदा नहीं होने दी जाएगी. हालांकि पथराव करने वाले अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें