UttarakhandBig News

चैंपियन और उमेश की लड़ाई में कूदी ये कांग्रेस नेता, सोशल मीडिया पर खोला उमेश के खिलाफ मोर्चा

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और खानपुर विधायाक उमेश कुमार के बीच विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस नेता सोनिया आनंद भी मैदान में उतर आई है. सोनिया आनंद ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है.

सोनिया आनंद ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा

कांग्रेस नेता सोनिया आनंद ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है. सोनिया आनंद ने विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधायक को गरिमा में रहने की हिदायत दी है.

उमेश कुमार विधायक खानपुर एक बात ध्यान में रख ले तू अगर उत्तराखंड की किसी भी मां बहन के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया तूने तो सोच लेना कि मैं तेरा हाल क्या करूंगी? वह भी याद कर तूने मेरे बेटे को उठवाने तक की कोशिश की हैl आज तक हमेशा मैने तुझे सम्मान दिया है आज तूने बात मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाने की कर दी ध्यान भी रख लेना बहुत बड़े-बड़े लोगों के साथ तूने क्या-क्या किया है? यह मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता तेरी हिस्ट्री और ज्योग्राफी का डाटा सारा मेरे पास है इसलिए अपनी औकात में रहना अगर मैं तुझे *** करने पर आ गई तो ढूंढने को कपड़े भी नहीं मिलेंगे बात मेरे सम्मान की है और मैं अपने सम्मान के आगे ना किसी रविंदर को जानती हूं ना तुझ जैसे खानपुर के नकली विधायक को तेरे खानपुर में ही आकर तेरा वह तमाशा निकlलूंगी जो तेरी समझ से बाहर होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें