NationalUttarakhand

Republic Day 2025:  कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी, सांस्कृतिक धरोहर और खेलों का किया प्रदर्शन, देखिए झलक

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। जो देखने वालों के दिलों को छू गई।

 कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी

झांकी के एक हिस्से में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक महिला को पारंपरिक वेशभूषा में दिखाया गया। ये ऐपण कला आज पूरे विश्व में पहचानी जाती है जो उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाती है। इसे बनाने के लिए चावल के आटे और गेरू का उपयोग किया जाता है। ये कला पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाई जाती है।

सांस्कृतिक धरोहर और खेलों का किया प्रदर्शन

झांकी के दूसरे हिस्से में उत्तराखंड के साहसिक खेलों और पर्यटन को दर्शाया गया। जिसमें नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योग, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां शामिल थीं। इस झांकी के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया गया।



Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें