Big NewsNational

India Republic Day LIVE : खत्म हुई परेड, हाथ हिलाकर पीएम मोदी ने लोगों का किया अभिवादन

Republic Day 2025 LIVE : भारत इस वर्ष अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है। ये दिन हमारे लोकतांत्रिक आदर्शों, गौरवशाली इतिहास और विविधता में एकता की भावना को सम्मानित करने का अवसर है। गणतंत्र दिवस(India Republic Day) के उपलक्ष्य में पूरे देश में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्सव मनाए जा रहे हैं। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत हो चुकी है, जहां भारत की उपलब्धियों और प्रगति को दर्शाने वाले झांकी और प्रदर्शनों को प्रस्तुत किया जा रहा है।

Republic Day 2025: खत्म हुई परेड, हाथ हिलाकर पीएम मोदी ने लोगों का किया अभिवादन

india republic day

परेड़ खत्म होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर 5 हजार कलाकारों का शानदार प्रदर्शन, दिखा अनोखा नजारा

republic day parade live updates

कर्तव्य पथ पर बेहतरीन नजारा दिखाई दिया। इस अनोखे नजारे में 5 हजार कलाकारों ने एकसाथ परफॉर्म किया। पीएम मोदी और चीफ गेस्‍ट सुबियांतो ने भी इसे एंजॉय किया।

Republic Day Parade: द डेयरडेविल्स की टीम का बाइक स्टंट्स से शानदार प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर द डेयरडेविल्स की टीम मोटरसाइकिल के साथ अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसमें विशेष रूप से प्रशिक्षित बाइक राइडर्स शामिल होते हैं। इस बार द डेयरडेविल्स ने दो नए विश्व रिकॉर्ड भी बनाए हैं। सिग्नल कोर की बाइक राइडर डिस्प्ले टीम ने सीढ़ियों पर बाइक चलाकर एक से बढ़कर एक अद्भुत प्रदर्शन किए। इसमें सबसे लंबा असिस्टेड हेडस्टैंड करने का रिकॉर्ड भी शामिल है।

Republic Day Parade Live: गुजरात ने झांकी में दिखाया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रदर्शन

https://twitter.com/ANI/status/1883397878879748211

कर्तव्य पथ पर गुजरात की झांकी ने “स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास” थीम के साथ अपनी छाप छोड़ी। झांकी में 12वीं सदी के वडनगर के कीर्ति तोरण की भव्यता का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा, इंजीनियरिंग का चमत्कार “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” और जनजातीय पिथोरा चित्रकला ने गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को बखूबी दर्शाया

Republic Day Parade Live: पंजाब की झांकी ने दिखाया कृषि प्रधान राज्य का गौरव

कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी में पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियों की बारीकियां देखने लायक थीं। इसमें महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की मनमोहक छवि को प्रमुखता से दिखाया गया। इसके साथ ही झांकी ने पंजाब के कृषि प्रधान पहलू को बखूबी उजागर किया, जो राज्य की संस्कृति और अर्थव्यवस्था की पहचान है।

india republic day

Republic Day Parade Live: झारखंड ने अपनी झांकी में रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी ने अपनी भव्यता से सबका ध्यान खींचा। झांकी में प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस झांकी में इस्पात संयंत्र का एक मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जो राज्य की औद्योगिक प्रगति को दर्शाता है। साथ ही, इसमें झारखंड की समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति को भी उभारा गया, जिसमें सोहराई कला के म्यूरल्स ने खास आकर्षण पैदा किया। झांकी के अंतिम हिस्से में सरायकेला के छऊ नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया गया, जिसने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को शानदार तरीके से पेश किया।

Republic Day Parade Live: पहली बार कर्तव्य पथ पर दिखा भीष्म टैंक

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय सेनाओं की घुड़सवारी कौशल का भव्य प्रदर्शन हुआ। 61वीं कैवलरी की घुड़सवार इकाई ने अपनी शानदार परेड से सभी का ध्यान खींचा।

india republic day

इसके बाद पहली बार भीष्म टैंक कर्तव्य पथ पर नजर आया। साथ ही, भारतीय सेना की ताकत का प्रदर्शन करते हुए 310 टी-90 और 124 टी-90 टैंक भी परेड में शामिल हुए। इसके अलावा, पिनाका रॉकेट लांचर की भव्य झलक ने भारत की सैन्य शक्ति को प्रदर्शित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराकर समारोह की शुरुआत की। इस मौके पर राष्ट्र के सम्मान में 21 तोपों की भव्य सलामी दी गई, जो देशभक्ति और गौरव का प्रतीक है।

https://twitter.com/ANI/status/1883380477513675258

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button