NationalHighlight

Republic Day 2025 Quotes: गणतंत्र दिवस यानी 26 January पर इन खास संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के तीन साल बाद यानी की 26 जनवरी 1950 (Happy Republic Day 2025) में हमारा संविधान लागू किया गया। इसी के चलते हम इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। ये दिन भारतीयों के लिए एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है।

भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का ये दिन हमें ये याद दिलाता है कि हम सब एक समान है। ये देश के हर एक धर्म, संस्कृतियों और जाति के लोगों को साथ में जश्व मनाने का मौका देता है। ये दिन हमें हमारे दुनिया का सबसे लंबे संविधान के महत्व के बारे में बताता है। इस दिन लोग खास मैसेज(Republic Day 2025 Quotes) लिखकर अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देते है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर आप भी अपने अपनों को इन खास संदेशों (Republic Day Messages)के जरिए शुभकामनाएं दे सकते है।

इन खास संदेशों से दें शुभकामनाए 26 january Republic Day Quotes Messages

  1. न भूलेगा देश कभी वह नजारा,
    जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला,
    उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी,
    चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
  2. इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
    रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना,
    लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,
    उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
  3. ना पूछो जमाने से कि,
    क्या हमारी कहानी है,
    हमारी पहचान तो बस इतनी है,
    कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
  4. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए,
    बस अमन से भरा यह वतन चाहिए,
    जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,
    और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
  5. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
    कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
    हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
    नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
  6. तुम खूब लगा लो नारा,
    ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा,
    पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए,
    कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
    76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
  7. रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
    दिल एक है एक है जान हमारी,
    हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
  8. ना दिमाग से, ना रंगों से,
    ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,
    आपको 26 जनवरी मुबारक।
  9. ना मरों धर्म के नाम पर,
    इंसानियत ही है धर्म वतन का,
    बस जियो वतन के नाम।
    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
  10. दीप जलाए है कितने दीप बुझा कर,
    मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आज़ादी को,
    रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें