Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बता दें भूकंप का केंद्र तहसील डुण्डा के खुरकोट और भरणगांव के बीच के वन क्षेत्र मे था. बता दें बीते शुक्रवार को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. लगातार दूसरे दिन भूकंप का झटका महसूस होने से लोग दहशत में आ गए हैं.

उत्तरकाशी में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर उत्तरकशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई है. भूकंप के झटके महसूस होते ही सुबह तड़के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल जिले में भूकंप से किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें