Big NewsUttarkashi News

उत्तराखंड में भूकंप से दहशत, यहां लोग घरों से निकले बाहर, इतनी थी तीव्रता

उत्तराखंड में भूकंप से एक बार फिर धरती हिल गई है। ये भूकंप उत्तरकाशी में आया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भूकंप के तीन झटकों से उत्तरकाशी में दहशत फैल गई। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

उत्तरकाशी में भूकंप

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में भूकंप का पहला झटका सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 बताई गई। उत्तरकाशी में भूकंप के दो और झटके इसके कुछ देर बाद लगभर 8 बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के भटवाड़ी में बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।

घरों से बाहर निकले लोग, पहाड़ से गिरे पत्थर

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों का असर ऐसा हुआ कि लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं उत्तरकाशी के वरुणावर्त पर्वत से भी पत्थर गिरने लगे। इसके चलते लोगों में दहशत भर गई। लोग काफी देर तक ऑफ्टर शाक्स के डर से घरों के बाहर ही रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें