Haridwar NewsHighlight

रुड़की और लक्सर में सीएम धामी का भव्य रोड-शो, तस्वीरों में देखें समर्थकों का सैलाब

निकाय चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुड़की से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया.

cm dhami in haridwar

सीएम धामी के रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया.

cm dhami in haridwar

शिव चौक, रामनगर से शुरू हुआ रोड-शो मेन बाजार, सिविल लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ. सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की.

cm dhami in haridwar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में जनता से कहा कि भाजपा को दिया एक-एक वोट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

cm dhami in haridwar

रुड़की के बाद सीएम ने लक्सर में भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में भी रोड-शो किया. नंद वाटिका से शुरू हुआ रोड शो मेन बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें