Big NewsUttarakhand

National games को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री ने ग्राउंड जीरो से ली अधिकारियों से लाइव रिपोर्ट

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों (National games) की तैयारियां तेज हो गई है. खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली. बता दें सभी जिला खेल अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े थे.

मंत्री ने ग्राउंड जीरो से ली अधिकारियों से लाइव रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में हुई इस समीक्षा बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जिलों में आयोजन स्थलों पर वेन्यू मैनेजर पहुंच गए हैं. सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपे जा रहे हैं. उन्होने बताया कि वेन्यू हैंड ओवर का ज्यादातर काम कर लिया गया है और बाकी रही जगहों पर 22 जनवरी की शाम तक यह काम पूरा हो जाएगा.

आयोजन स्थल पर ही रहे कार्यदायी संस्थाओं के जेई-एई

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वेन्यू मैनेजर ही आयोजन स्थलों का अंतिम सौंदर्यीकरण करके फाइनल टच देंगे. बैठक के दौरान खेल मंत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि आयोजनों के बाद भी कार्यदायी संस्थाओं के जेई और एई आयोजन स्थल पर बने रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका सहयोग लिया जा सके.

दिनों नहीं घंटे में बताइए टाइम : मंत्री

मीटिंग के दौरान यह बात सामने आई की कुछ आयोजन स्थलों पर निर्माण से संबंधित उपकरण और सामग्री अभी भी स्टेडियम के अंदर मौजूद है. खेल मंत्री ने पेयजल निगम और अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि आपका काम पूरा हो गया है तो तुरंत उस स्थान को पूरी तरह डीप क्लीन करके खाली करें. मंत्री को जब अधिकारियों ने बताया कि यह काम एक या दो दिन में हो जाएगा, तो मंत्री ने सख्त शब्दों में कहा कि, यह काम दो दिन में नहीं, बल्कि घंटों में पूरा होना चाहिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें