NationalHighlight

SpaDex: ISRO ने रच दिया इतिहास, स्पेस में दोनों सैटेलाइट को सफलतापूर्वक जोड़ा, ऐसा करने वाला बना चौथा देश

ISRO ने इतिहास रच दिया है। अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDex) के तहत इसरो को सैटेलाइट जोड़ने में सफलता हाथ लगी है। इस बात की जानकारी स्पेस एजेंसी ने दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसरो ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया है। ये कारनामा करने वालो की लिस्ट में भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है।

इसके पहले 12 जनवरी को डॉकिंग के ट्रायल के समय इसरो ने दोनों सैटेलाइट को तीन मीटर से कम की दूरी पर लेकर आ गया था। जिसके बाद वापस सुरक्षित दूरी पर पहुंचा भी दिया था। बता दें कि स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को साल 2024 में 30 दिसंबर को लॉन्च किया गया था।

ISRO ने स्पेस में दोनों सैटेलाइट को सफलतापूर्वक जोड़ा

दो छोटी सैटेलाइट SDX01 और SDX02 को पीएसएलवी सी60 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च कर 475 किलोमीटर सर्कुलर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया।

https://twitter.com/isro/status/1879749119759311078

इसरो के मुताबिक, स्पाडेक्स मिशन एक कॉस्ट इफेक्टिव टेक्नोलॉजी मिशन है, जिसमें पीएसएलवी रॉकेट से दो छोटे अंतरिक्ष यान लॉन्च किए गए। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में डॉकिंग (यान को जोड़ने) की तकनीक का प्रदर्शन करना है। अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक तब जरूरी होती है, जब एक ही मिशन के लिए कई रॉकेट लॉन्च करने की जरूरत पड़ती है।

PM Modi ने दी बधाई

इस सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और संपूर्ण अंतरिक्ष बिरादरी को बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें