TrendingHighlight

Baba Vanga Prediction 2025: साल 2025 में इस महीने एलियंस के धरती पर आने के संकेत! पढ़े बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) अपनी सटिक भविष्यवाणी के लिए जाने जाते है। नए साल यानी साल 2025 के लिए भी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने 2025 में एक बार फिर से पृथ्वी में एलियंस के लौटने की भविष्यवाणी की है।

ऐसे में नए साल के आते ही उनकी ये भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा द्वारा की गई सारी भविष्यवाणियां सत्य के आस-पास ही रही है। ज्योतिषाचार्य और जानकारों ने भी वर्ष 2025 को काफी डराने वाला बताया है। चलिए जानते है कि बाबा वेंगा ने साल 2025 (Baba Vanga Prediction 2025) के किस महीने में पृथ्वी पर एलियंस के लौटने की बात कही है।

इस महीने एलियंस के धरती पर आने के सकेंत (Baba Vanga Prediction 2025)

साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा (Baba Vanga) द्वारा की गई भविष्यवाणी की माने तो इस साल अक्टूबर में पृथ्वी पर एलियंस लौट सकते हैं। ये पृथ्वी से हजारों किलोमीटर दूर रहते है। कहा जाता है कि एलियंस कई वर्षों में एक बार तो पृथ्वी पर जरूर लौटते हैं। लौटने के साथ-साथ अपना प्रभाव भी दिखाते है। वैज्ञानिको ने ये बात पहले ही साफ कर रखी है कि इस ब्रह्मांड में इंसानों के अलावा भी प्राणी रहते है। ये प्राणी इंसानों द्वारा विकसित गतिविधियों से काफी आगे हैं।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में इस बात का भी जिक्र किया कि एलियंस पूरे महाद्वीप में तबाही मचाएंगे। इससे साल 2025 में हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो सकती है। उन्होंने आने वाले वर्ष में विनाश की शुरुआत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने यूरोप में राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध की भी बात कही।

कौन थी बाबा वेंगा? (Who is Baba Vanga)

बल्गेरियन भविष्यवक्ता के नाम से भी बाबा वेंगा काफी फेमस है। इनका जन्म साल 1911 में रुस के ओटोमन साम्राज्य में हुआ था। तूफान के कारण 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। जिसके चलते वो नेत्रहीन हो गईं। साल 1996 में 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणी कर रखी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें