Haridwar NewsHighlight

गौ-तस्कर गिरोह का गैंगलीडर अरेस्ट, लंबे समय से दे रहा था गौकशी की वारदातों को अंजाम

गौ-तस्कर गिरोह के गैंगलीडर को आज हरिद्वार पुलिस ने लालवाला मजबता तिराहे से दबोच लिया है. आरोपी अभी तक अपने गैंग के साथ मिलकर दर्जनों गौकशी की वारदातों को अंजाम दे चुका था.

गौ-तस्कर गिरोह का गैंगलीडर अरेस्ट

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में जिले में गौ-तस्कारों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है. बुग्गावाला पुलिस ने कड़ी मेहनत कर मुखबिर तंत्र की मदद से गौ तस्कर के गैंग लीडर के ठिकानों और संम्भावित स्थानों पर दबिश देकर मंगलवार को गैंगस्टर परवेज (गैंगलीडर) को लालवाला मजबता तिराहे से दबोच लिया है.

गौकशी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था आरोपी

पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस के अनुसार आरोपी परवेज पुत्र सत्तार उर्फ मोहल्ड निवासी बुग्गावाला अपने साथी इमरान के साथ गिरोह बनाकर गौकशी की वारदातों को अंजाम देता था. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें