Haridwar NewsBig News

रोडवेज बस ने दो बाइक और एक स्कूटी को कुचला, हादसे में दो की मौत, एक की हालत नाजुक

हरिद्वार में मंगलवार को एक रोडवेज बस ने दो बाइक और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया. हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

रोडवेज बस ने दो बाइक और एक स्कूटी को कुचला

हादसा मंगलवार सुबह का है. जानकारी के अनुसार ऋषिकेश डिपो की बस हरिद्वार से रुड़की की तरफ आ रही थी. लक्सर हाईवे पर नगला इमरती पर बस आगे चल रही दूसरी बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी. इस दौरान बस ने दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया.

दो लोगों की दर्दनाक मौत

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फरार बस चालक की तलाश की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें