UttarakhandBig News

National games के खिलाड़ियों के लिए जरुरी खबर, GTCC ने जारी किया बड़ा अपडेट

38वें राष्ट्रीय खेल (National games) इस महीने की 28 तारीख से शुरू होने जा रहे हैं. जीटीसीसी ने खेल विभाग को इवेंट्स की संभावित तारीखों का ब्यौरा दिया है. जिसमें सभी टीमों को इवेंट से दो दिन पहले पहुंचने की जानकारी दी है.

इवेंट से दो दिन पहले पहुंचेंगी टीम

राष्ट्रीय खेलों में सभी प्रदेशों की टीम उनके इवेंट शुरू होने से दो दिन पहले उत्तराखंड पहुंच जाएंगी. जीटीसीसी ने सभी इवेंट्स की संभावित तारीख और स्थलों का विवरण खेल विभाग को भेज दिया है. खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की आयोजन में हम एक कदम और आगे बढ़ गए हैं.

तैयारियां तेज करने के दिए निर्देश

खेल मंत्री ने बताया कि जीटीसीसी ने खेल विभाग को संभावित तारीख, आयोजन स्थल समेत पूरा कार्यक्रम भेज दिया है. इस कार्यक्रम के अनुसार सभी आयोजन स्थलों पर टीमों का स्वागत, रहने, खाने और अभ्यास की तैयारी समय से पूरी की जा रही है. यह ब्यौरा मिलने के बाद मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को तैयारी में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

38th National Games

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें