Big NewsPoliticsUttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि मथुरा दत्त जोशी पत्नी के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के टिकट ना मिलने को लेकर नाराज थे। उन्होंने पिथौरागढ़ विधायक मयूख मेहर के इस्तीफे या सस्पेंशन की बात कही थी। उन्होंने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन अभी तक मयूख मेहर पर पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा में हो सकते हैं शामिल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफे के बाद आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

congress

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button