UttarakhandBig News

National games के लिए तैयार किया जा रहा वाॅलंटियरों का डेटा बेस, 30 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों (National games) के लिए खेल विभाग वाॅलंटियरों का डाटाबेस तैयार कर रहा है। इसके लिए विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय खेलों के लिए वाॅलंटियरों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।

30 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बता दें जिन दो से ढाई हजार वाॅलंटियर का चयन होगा, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में उन्हें राष्ट्रीय खेलों का अलग से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। चयनित वाॅलंटियर को टीए/डीए भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी। आपको बता दें कि अब तक करीब 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। राष्ट्रीय खेलों के लिए दो से ढाई हजार वाॅलंटियर की जरूरत है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में बड़ी संख्या में छात्र और महिलाएं शामिल हैं।

National games के लिए तैयार किया जा रहा वाॅलंटियरों का डेटा बेस

राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान सभी तरह की व्यवस्था करने में वाॅलंटियरों की अहम भूमिका होगी। हमारा प्रयास है कि इस दौरान वाॅलंटियरों का डाटाबेस तैयार किया जाए। इस क्रम में संबंधित व्यक्ति का पूरा ब्योरा हमारे पास उपलब्ध होना चाहिए। अमित सिन्हा ने कहा रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर व्यक्ति को हम बताएंगे कि एक वाॅलंटियर की भूमिका किस तरह की होती है। डाटाबेस तैयार होने के बाद भविष्य में जब भी बडे़ आयोजन के लिए वाॅलंटियर की जरूरत होगी, तो आसानी से वे उपलब्ध रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें