HighlightDehradun News

सरकार को खनन से 686 करोड़ की राजस्व प्राप्ति, इस साल 1000 करोड़ पार होने की संभावना

उत्तराखण्ड सरकार को इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में ही खनन से 686 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है, जो पिछले साल के कुल राजस्व से 646 करोड़ अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2019-20 में खनन से कुल 397 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में बढ़कर 646 करोड़ जा पहुंचा। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 में 29 दिसम्बर तक ही खनन से कुल 686 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हो चुकी है। जबकि इस वित्तीय वर्ष में अभी तीन महीने शेष हैं,

अब तक के आंकड़ों से इस वित्तीय वर्ष के अन्त तक खनन से 1000 करोड़ से अधिक की राजस्व की उम्मीद है। जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के सापेक्ष करीब 50 प्रतिशत अधिक होगी। सरकार के कर राजस्व में भी वर्ष दर वर्ष बढ़ोत्तरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य को स्वयं के कर से 11,513 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में बढ़कर 19,245 करोड़ हो गया। इस वित्तीय वर्ष में कर से कुल राजस्व करीब 22,500 करोड़ होने की उम्मीद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें