Dehradun NewsBig News
नए साल के जश्न को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, SSP ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के जिले में आने की संभावना को देखते हुए नगर से लेकर देहात क्षेत्र में पुलिस बीते एक सप्ताह से सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए थी.
जिले की सीमाओं में डॉग स्क्वाड की टीम तैनात
बता दें ने साल के जश्न के लिए देहरादून में बड़ी संख्या में पर्यटकों की संभावना को देखते हुए जिले की सीमाओं में डॉग स्क्वाड की टीम तैनात है. जिले में प्रवेश करने वाले हर एक वाहन की पुलिस चेकिंग कर रही है. सुरक्षा की दृष्टि से सभी पर्यटक स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
SSP ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
जश्न की आड़ में हुडदंग करने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है. देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने खुद फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा किया. इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.