Haridwar NewsBig News

ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार बच्ची और महिला की मौत, पति घायल

लक्सर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार महिला और छह साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि महिला का पति घायल बताया जा रहा है. हादसे के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित है.

ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार बच्ची और महिला की मौत

हादसा मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है. लक्सर में कोतवाली मोड़ के पास हुआ बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ट्रक ने अपनी आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक की चपेट में महिला और उसकी छह साल की बच्ची की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत हो गई. जबकि महिला का पति घायल बताया जा रहा है.

पुलिस ने कब्जे में लिए मृतकों के शव

बताया जा रहा है मृतक लक्सर के अकोढा खुर्द गांव के निवासी हैं. आसपास के लोगों का कहना है कि महिला का पति शराब पीकर बाइक चला रहा था. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें