Nainital NewsBig News

नए साल पर नैनीताल आने वाले पर्यटक ध्यान दें, पुलिस ने तैयार किया खास प्लान

अगर आप भी नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल आने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों की सुविधा के लिए हल्द्वानी शहर का यातायात प्लान तैयार किया है. जो 30 दिसम्बर से एक जनवरी तक लागू रहेगा. नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, भवाली, मुक्तेश्वर और अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों के लिए यातायात प्लान जारी किया है.

ये है यातायात प्लान

  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • रामपुर रोड- रूद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी वाहन रूद्रपुर दिनेशपुर मोड (पंतनगर तिराहा) से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे. अन्य शेष वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • बाजपुर / रामनगर/कालाढुंगी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम और अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए हाइडिल/कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे.

31 दिसम्बर से एक जनवरी के लिए यातयात प्लान

  • 31 दिसम्बर से एक जनवरी को भीमताल, भवाली, कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहन चालक वाया ज्योलिकोट भवाली मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे और कैंची धाम से भवाली से भीमताल होकर वापस मैदानी क्षेत्र की यात्रा करेंगे.
    यात्रा रूट में यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में सभी पर्यटक अपने वाहनों को गोलापार / काठगोदाम क्षेत्र में पार्क कर शटल सेवा द्वारा आगे की यात्रा करेंगे.
  • 31 दिसम्बर को सुबह नौ बजे से 1 जनवरी की रात 10 बजे तक यात्रा रूट में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा. यात्रा रूट में यातायात का दबाव को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा सकता है.
  • भवाली/भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने जाने वाले वाहन जिन्हें रामपुर रुद्रपुर, बरेली, किच्छा व चोरगलिया की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे और कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले वाहन कॉलटैक्स/ हाइडिल तिराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल से लालडॉट तिराहा / ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन नम्बर-1 बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • नैनीताल शहर से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें