NationalBig News

Punjab Bandh Live: 150 ट्रेनें रद्द, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, यातायात प्रभावित, बंद का कई जगह दिखा असर

पंजाब में आज किसान संगठनों की ओर से बंद का ऐलान किया गया है। राज्य भर में कई सड़के बंद की गई हैं, जिससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो रहा है। बंद का असर अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला जैसे बड़े शहरों में भी दिखाई दे रहा है। 150 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

ट्रेनों का संचालन भी बंद

पंजाब बंद के दौरान ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। इस वजह से पंजाब के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगी है, लेकिन उन्हें ट्रेनों का इतंजार  करना पड़ रहा है। फगवाड़ा, जालंधर और लुधियाना में रेलवे यात्री भी परेशान हो रहे हैं। लुधियाना में रेलवे स्टेशन पर ठंड के बीच यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे।

राजधानी लुधियाना में बंद का असर

किसानों के पंजाब बंद का असर राजधानी लुधियाना में भी देखा जा रहा है। हाईवे जाम है। रेल सेवा भी स्थगित है। किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा और साहनेवाल में भी धरना दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजार बंद है। बंद के कारण आवाजाही पर भी असर दिख रहा है।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात

राज्य के अंदर सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्सन स्थलों पर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।     

उच्च शिक्षा संस्थानों में बंद का असर

बंद का असर उच्च शिक्षा संस्थानों में भी देखा जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने शनिवार को एक सर्कुलर जारी कर संबद्ध कॉलेजों को जानकारी दी कि मूल रुप से सोमवार को होने वाले एग्जाम मंगलवार के लिए रिशेड्यूल कर दिए गए हैं। इसी तरह अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने घोषणा की है कि 30 दिसंबर के लिए तय उसकी ग्रेजुएशन की परीक्षाएं एब 12 जनवरी 2025 को होंगी।

जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में Punjab Bandh

आज सुबह 7 बजे से ही पंजाब के तमाम स्टेट और नेशनल हाइवे के अलावा अन्य कई मुख्य सड़कें और रेल मार्ग किसान संगठनों के द्वारा जाम किए गए हैं। पंजाब बंद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में है। वह 13 प्रमुख कृषि मांगों को पूरा करने के लिए एक महीने से ज्यादा समय से भूख हड़ताल पर हैं। इन मांगों में सभी फसलों के लिए एमएलपी की कानून गारंटी भी शामिल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें