EntertainmentHighlight

All We Imagine As Light OTT release: घर बैठे गोल्डन ग्लोब में नॉमिनेट हुई फिल्म का लें मजा, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट’ (All We Imagine As Light) सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेट हुई है। तभी से ही फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जिसके चलते आप घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते है। फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स द्वारा की गई। चलिए जानते है कि फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म(All We Imagine As Light OTT release) पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म की ओटीटी रिलीज (All We Imagine As Light OTT release)

फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम ‘ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट’ की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की। पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिया, “फेस्टिवल डी कान्स ग्रैंड प्रिक्स विजेता 2024 और 2 गोल्डन ग्लोब नामांकन के साथ, पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट 3 जनवरी को #DisneyPlusHotstar पर स्ट्रीम होगी। एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते।”

गोल्डन ग्लोब में हुई नॉमिनेट

हाल ही में फिल्म ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट’ को दो गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म बेस्ट मोशन पिक्चर- नॉन इंग्लिश लैंग्वेज की कैटेगरी में नॉमिनेट की गई है। साथ ही फिल्ममेकर को बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड’ में बेस्ट विदेशी भाषा की फिल्म कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें