Haridwar NewsBig News

आश्रम के अंदर घुसा गुलदार, साधुओं ने किया कमरे में बंद, क्षेत्र में दहशत

हरिद्वार के कनखल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार आश्रम में घुस गया. गुलदार को देख आश्रम में मौजूद साधकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. किसी तरह हिम्मत दिखाकर कुछ साधुओं ने गुलदार को कमरे में बंद कर दिया.

आश्रम के अंदर घुसा गुलदार

घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है. जगतगुरू आश्रम के ठीक सामने स्थित मानव कल्याण आश्रम में एक गुलदार घुस गया. गुलदार को देख आश्रम में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद साधुओं ने मौका देख गुलदार को कमरे में बंद कर दिया. साधुओं ने आश्रम में गुलदार होने की जानकारी वन विभाग की टीम को दी.

क्षेत्र में दहशत का माहौल

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम गुलदार का रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही हैं. मौके पर वन विभाग के डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है. गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किए जा रहे हैं. गुलदार के आश्रम में होने के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें