Big NewsDoiwala News

डोईवाला में पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

डोईवाला में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद आरोपी को इलाज के राजकीय चिकित्सालय डोईवाला में भर्ती कराया गया है.

पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

घटना शनिवार रात की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग बैरियर पर पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को रोका तो वो पुलिस को देख नौ दो ग्यारह हो गया. शक होने पर पुलिस ने बदमाश का पीछा किया. इस दौरान बाइक सवार ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने बदमाश पर गोली चलाई. जिसमें बदमाश घायल हो गया.

देर रात SSP ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी

बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी तमंचा, 1 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं. मुठभेड़ में घायल को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय डोईवाला लाया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे.

गोकशी का आरोपी है बदमाश

बदमाश गोकशी का आरोपी बताया जा रहा है. मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान शहनवाज उर्फ सोनी पुत्र मुनव्वर निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई हैं. आरोपी थाना क्लेमेंट टाउन में गोकशी का मुकदम दर्ज था. इसके साथ ही आरोपी पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर, गोतस्करी और गौकशी के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें