Big NewsNainital News

उत्तराखंड रोडवेज की बस हादसे का शिकार, चालक की मौके पर मौत, कई घायल

शनिवार तड़के को हल्द्वानी रोडवेज की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसा बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकराने से हुआ।

उत्तराखंड रोडवेज की बस हादसे का शिकार

उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से जा रही बस उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में हादसे का शिकार हो गई। बस बिलासपुर में थाने के पास चावल से भरी एक ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौते पर ही मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।

चालक को नींद आने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। ये हादसा तब हुआ जब बस चालक को नींद आ गई और उसने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते बस चावल से भरी एक ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें