Big NewsMussoorie News

मसूरी विंटर लाइन कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित, उत्तराखंड में भी सात दिन का राजकीय शोक

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया है. जिसके बाद उत्तराखंड में भी सात दिन का राजकीय शोक रहेगा. वहीं मसूरी विंटर लाइन कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं.

मसूरी विंटर लाइन कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

बता दें 26 दिसंबर को ही मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का शुभारंभ हुआ था. पांच दिवसीय मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 30 दिसंबर तक आयोजित होना था. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद उत्तराखंड में भी सात दिन का राजकीय शोक रहेगा. जिसके चलते मसूरी विंटर लाइन कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. एसडीएम सदर हरिगिरि ने इसकी जानकारी दी है.

उत्तराखंड में सात दिन का राजकीय शोक

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का शोक रहेगा. जिसे लेकर आदेश जारी हो चुका है. इस अवधि के दौरान राज्य में जहां भी राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है. वहां ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके साथ ही शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें