EntertainmentHighlight

Sikandar Teaser: मनमोहन सिंह के निधन के चलते ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हुआ पोस्‍टपोन, इस दिन देगा दस्तक, जानें डेट

आज यानी 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 59वां जन्मदिन (Salman Khan Birthday) मना रहे है। इस दिन उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर का भी टीजर जारी(Sikandar Teaser) किया जाना था। सलमान के जन्मदिन पर मेकर्स फैंस को सिकंदर का टीजर रिलीज कर तोहफा देना चाहते थे। तो वहीं फैंस भी टीजर रिलीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

हालांकि अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। बताते चले कि पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह का निधन(Manmohan Singh Death) हो गया है। जिसके चलते आज फिल्म का टीजर जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में मेकर्स ने टीजर रिलीज को रोकने के ऐलान के साथ नई रिलीज डेट और समय भी बताया है।

Manmohan Singh Death के चलते ‘सिकंदर’ का टीजर हुआ पोस्‍टपोन

सलमान खान की सिकंदर का टीजर पहले आज 27 दिसंबर को अभिनेता के जन्मदिन पर रिलीज होने वाला था। हालांकि मनमोहन सिंह के निधन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक जताते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है। बता दें कि अब सिकंदर की फिल्म का टीजर 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज किया जाएगा।

कब होगा सिकंदर का टीजर रिलीज (Sikandar Teaser New Release Date)

एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने X पर पोस्ट शेयर कर कहा, “हमारे सम्मानित पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन की वजह से हमें ये बताते हुए खेद हो रहा है कि सिकंदर टीज़र की रिलीज़ को 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं देश के साथ हैं। इसे समझने के लिए धन्यवाद।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें