Pithoragarh NewsHighlight

हेलो मेरे बेटे की तबियत ठीक नहीं है!, फिर फोन कर दिया स्विच ऑफ, पुलिस ने काटा चालान

उत्तराखंड में एक व्यक्ति को पुलिस और एम्बुलेंस चालक को गुमराह करना भारी पड़ गया. पुलिस ने गुमराह करने पर उक्त के खिलाफ केस दर्ज कर 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है.

झूठी सूचना देकर एम्बुलेंस कर्मी को किया गुमराह

मामला बीती देर रात पिथौरागढ़ के वड्डा पुलिस चौकी का है. पुलिस के अनुसार प्रेम राम निवासी सनीखेत ने पट्टी पन्थ्यूरा ने 108 एम्बुलेंस सेवा को फ़ोन कर बताया कि उसके बेटे की तबियत खराब है. उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की जरुरत है. इस सूचना पर 108 कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रेम राम ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया.

पुलिस ने वसूला 10 हजार का चालान

108 कर्मी काफी देर तक प्रेम राम खो ढूंढ़ते रहे. बाद में 108 कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो प्रेम राम ने बताया कि उसने शराब के नशे में झूठी सूचना दी थी और कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी. पुलिस ने झूठी सूचना देने के कारण प्रेम राम के खिलाफ कार्रवाई कर 10 हजार का चालान काटा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें