Haridwar NewsBig News

गंगा स्नान के लिए गुजरात से हरिद्वार आया था परिवार, नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

गंगा स्नान के लिए गुजरात से एक परिवार हरिद्वार आया था. स्नान के दौरान दंपति के साथ आए दोनों बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नहाने के दौरान गंगा में डूबे दो बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार विपुल भाई निवासी गुजरात अपने परिवार के साथ दो दिन पहले हरिद्वार आए थे. बुधवार को संतमत घाट पर विपुल भाई का परिवार स्नान के लिए पहुंचे थे. इसी बीच विपुल की बेटी प्रत्यूषा (13) और बेटा दर्श (6) गंगा की तेज बहाव में बहने लगे. बच्चों को बहता देख परिवार ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुन आसपास के श्रद्धालु मौके पर पहुंचे.

परिवार में पसरा मातम

श्रद्धालुओं ने दोनों बच्चों को बचाने की कोशिश की. लेकिन दोनों आंखों से ओझल हो गए. सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया. कुछ देर बाद दोनों बच्चे ठोकर नंबर-13 के पास पानी में बेसुध हालत में मिले. आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें