HighlightNainital News

भीमताल बस हादसे के घायलों से मिली मंत्री रेखा आर्या, बोली- धामी सरकार दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ

भीमताल हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल हैं। जिसमें से 21 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना। इसके साथ ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

भीमताल बस हादसे घायलों से मिली मंत्री रेखा आर्या

नैनीताल के भीमताल-अल्मोड़ा हाईवे के सलड़ी के पास हुए बस हादसे के घायलों से मिलने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे उन्होंने घायलों से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना। मंत्री रेखा आर्या ने अस्पताल प्रशासन से घायलों को तत्काल उचित उपचार देने के निर्देश दिए।

धामी सरकार दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ये बेहद हृदय विदारक घटना है। धामी सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ है। इसके साथ ही घायलों को हर संभव मदद और इलाज मुहैया कराया जा रहा है। जांच के बाद दुर्घटना के दोषियों पर सख़्त कार्रवाई कर जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।

BEEMTAAL ACCIDENT

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें